फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chhath pooja complete

घाट पर हमहूं अरघिया देइबे हे छठी मइया...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
chhath pooja complete
अमरोहा/गजरौला/मंडीधनौरा । नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ पर्व शनिवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। व्रतियों ने वासुदेव मंदिर के तालाब में विधि विधान से पूजा अर्चना की। व्रती माताओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और बच्चों की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पानी में खड़े होकर छठ माता के लोकगीत गुनगुनाए। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, केरवा जे फरेला घवद से ओह पर सुगा मेंडराय...। घाट पर हमहूं अरघिया देइबे हे छठ मइया, कईली बरतिया तोहार हे छठ मइया...छठ माता के गीतों मंदिर परिसर गूंज उठा। 36 घंटे के उपवास का पारायण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, परिजनों ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह तमाम व्रती छठ मैया की पूजा को वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर तालाब पर पहुंचे। यहां पानी में खड़े होकर छठ मइया की पूजा-अर्चना की। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर, अगरबत्ती जलाकर माथा टेका। छठ माता की पूजा करने के बाद नदी और पोखरे के पानी में खड़े होकर व्रती माताएं सूर्य भगवान के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सुबह सूर्योदय के बाद सभी व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। व्रती माताओं ने इसी तरह बेटे, पति और परिवार के अन्य सदस्यों की लंबी उम्र की मंगलकामना की। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हो गया। व्रती माताओं ने घर जाकर शर्बत और चाय पीने के साथ व्रत का पारण किया। उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की आवाजाही से सड़कें गुलजार हो गईं। श्रद्धालु छठ मइया के लोग गीत गुनगुनाते वासुदेव मंदिर पहुंचे थे। यहां घाटों पर अर्घ्य के बाद तक गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन

गजरौला में चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन ब्रजघाट में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मइया की पूजा की गई। ब्रजघाट में सुबह के समय बिहारी मूल से जुड़े परिवारों ने पहुंचकर गंगा की जलधारा में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन के चलते छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक लगी हुई थी। यही वजह रही कि वहां अधिक श्रद्धालु नहीं जुटे। जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में अधिकारी अशोक राय ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं ने घरों में ही छठ मइया की पूजा की।फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी धनौरा में प्रसिद्ध छठ पर्व शनिवार को सूर्य नारायण की पूजा अर्चना के साथ संपन्न हो गया। नगर के मोहल्ला महादेव में रहने वाले परिवारों ने सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ अर्घ्य दिया। इस मौके पर भोलेशाह, अनीता, कमला देवी, अमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed