{"_id":"6015b37e8ebc3e2c4f6dba21","slug":"cheating-with-lady-advocate-jpnagar-news-mbd377898231","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट दिखाकर महिला अधिवक्ता से हड़पे 3 लाख, पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट दिखाकर महिला अधिवक्ता से हड़पे 3 लाख, पिता-पुत्र समेत चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। महिला अधिवक्ता को दूसरे का प्लाट दिखाकर बयाने के तौर पर दिए गए तीन लाख रुपये हड़प लिए। रजबपुर के आरोपियों ने अमरोहा में प्लाट दिखाकर आठ लाख रुपये में सौदा किया था। प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई। रुपये वापस मांगने पर अधिवक्ता और उसके पति को गांव बुलाकर मारपीट की। दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। उनके आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा के एक मोहल्ला निवासी महिला पेशे से अधिवक्ता है। उनके पति दुकान चलाते हैं। दंपति ने मकान बनाने के लिए प्लाट खरीदने के प्रयास में थे। आरोप के मुताबिक रजबपुर थानाक्षेत्र के गफ्फापुर उर्फ बुखारपुर निवासी लोगों ने मोहल्ला सुबोध नगर में अपना प्लाट बताकर उन्हें दिखाया था। आठ लाख रुपये में प्लाट का सौदा हो गया। महिला अधिवक्ता ने 15 मार्च 2020 को तीन लाख रुपये बतौर बयाना दे दिए थे। जबकि शेष धनराशि बैनामा कराने पर देना तय हुआ था। इसी बीच लॉकडाउन लग गया था।
उधर स्थानीय लोगों से मालूमात करने पर पता चला कि प्लाट उनका नहीं है, जिन्हें बयाना दिया गया है। महिला अधिवक्ता ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रजबपुर में पपसरा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा का बाउंस चेक थमा दिया। 27 जनवरी को आरोपी पिता-पुत्र ने महिला अधिवक्ता को फोन कर चेक वापस करने और रुपये ले जाने की बात कही थी। लिहाजा महिला अधिवक्ता अपने पति और रिश्तेदार को लेकर गफ्फारपुर गांव पहुंच गई। इस दौरान पिता-पुत्र अन्य दो लोगों के साथ शराब के नशे में धुत मिले। उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। पति और रिश्तेदार की कनपटी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। महिला अधिवक्ता को उठाकर कार में डाल लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी सुनीति से की। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी योगेंद्र सिंह, उसके बेटे पंकज और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।