{"_id":"62266f44db32f867f811a551","slug":"cheating-case-against-four-including-bjp-city-president-jpnagar-news-mbd420915855","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की खरीद-फरोख्त के चलते धोखाधड़ी करने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने भाजपा के नगर अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अमरोहा नगर के लकड़ा मोहल्ला निवासी खुर्शीद अहमद का आरोप है कि उन्होंने देहात थाना क्षेत्र के पंडकी गांव में बटवाल मोहल्ला निवासी लालमन, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राधेश्याम से एक करोड़ 24 लाख 50 हजार 500 रुपये में जमीन खरीदी थी, खुर्शीद के अनुसार जमीन स्वामी को सिर्फ 50 हजार रुपये देने थे, शेष का भुगतान कर दिया गया था। जिसके बाद से खुर्शीद अहमद खरीदी गई जमीन को प्लॉटिंग कर बेचने लगे। वरवक्त जमीन में 300 गज के दो प्लॉट बचे हैं, जबकि शेष प्लाट बिक चुकें हैं। खुर्शीद अहमद का आरोप है, कि जमीन के स्वामी दोनों प्लाटों को बेचने नहीं दे रहें हैं। खुर्शीद के अनुसार जमीन बेचने वालों में शामिल लालमन की मृत्यु हो चुकी है। उनके पुत्र प्रेमसिंह सैनी भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। अब प्रेम सिंह सैनी, राकेश, उमेश और राधेश्याम मिलकर दोनों प्लाटों का बैनामा नहीं करा रहे हैं। ये लोग दोनों प्लाटों को धोखाधड़ी करके हड़पना चाहते हैं। खुर्शीद अहमद ने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। जांच में केवल 50 हजार रुपये की देनदारी बाकी पाई गई। खुर्शीद अहमद का कहना है कि जमीन की खरीद-फरोख्त का पूरा एग्रीमेंट और लिखित ब्यौरा उनके पास है। मामले में पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित खुर्शीद अहमद ने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रेम सिंह सैनी, राकेश कुमार, उमेश कुमार, राधेश्याम के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और गालीगलौज, मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
जमीन से मेरा कोई लेनादेना नहीं है, तो फिर मेरे खिलाफ कैसे मुकदमा हो जाएगा। अगर ऐसा है तो पुलिस जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -प्रेम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष भाजपा