फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chaudhary Bhupendra Singh said that he will fight the civic elections by taking Muslims along

Amroha: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बोले, मुस्लिमों को भी साथ लेकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

Fri, 04 Nov 2022 02:39 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Nov 2022 02:39 PM IST
सार

उन्होंने प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में प्रदूषण फैलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदूषण पर काम करके उसे नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Chaudhary Bhupendra Singh said that he will fight the civic elections by taking Muslims along
मंच पर मौजूद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव सभी वर्गों के साथ मुस्लिमों को लेकर लड़ेंगे। लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हम पार्टी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। वह शुक्रवार को झनकपुरी स्थित पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में प्रदूषण फैलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदूषण पर काम करके उसे नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ये विषय सबके लिए चैलेंज है। इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीतिक हों या आम आदमी सभी को अपनी जिम्मेदारी निभा कर आगे चलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले चार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। जनता से जुड़े सामाजिक कार्य करते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी का कोई नेता ऐसे सामाजिक कार्यक्रम नहीं करता। हम समाज के बीच में शुक्रिया है। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की दृष्टि से जिस आधार पर हमें सफलता मिलेगी उस पर आगे बढ़ेंगे। इस बार मुस्लिमों को भी चुनाव लड़ाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि  मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, जल्द ही इंतजार खत्म हो। इससे पहले सामूहिक विवाह उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शादी की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed