फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chath pooja statrt from today

चार दिवसीय छठ पूजा आज से, घाटों पर रहेगा पुलिस का पहरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
chath pooja statrt from today
गजरौला (अमरोहा)। बिहार के सबसे बड़े पर्वों में से एक चार दिवसीय छठ पूजा आज बुधवार से शुरू हो रही है। यहां विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत बिहारी परिवेश के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते आए हैं। हालांकि इस बार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुपालन में गंगा घाट पर पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन

इस बार चार दिवसीय छठ पूजा 18 नवंबर बुधवार से आरंभ हो रही है। इसका समापन 21 नवंबर को होगा। पहले दिन चतुर्थी पर सूर्योदय के समय सुबह पौने सात बजे पूजा की जाएगी। दूसरे दिन पंचमी पर लोहंडा और खरना की पूजा होगी। तीसरे दिन षष्ठी पर छठ पूजा,संध्या आरती होगी। अंतिम दिन सप्तमी पर उषा अर्ध्य, पारण दिवस की पूजा के साथ छठ पूजा का समापन होगा। बता दें कि इस बार कोविड-19 को देखते हुए छठ पूजा के सामूहिक आयोजनों पर रोक लगी हुई है। ब्रजघाट और तिगरी में पुलिस की निगरानी रहेगी ताकि वहां अधिक लोग एकत्र न हो सकें। बता दें कि छठ में सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान नदी अथवा सरोवर पर एकत्र होकर छठ मैया की पूजा की जाती है और सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। पूजन के लिए फलों की टोकरी का विशेष महत्व होता है। इसमें गन्ना, अनानास आदि मौसमी फल होते हैं। वहीं इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तिगरी में घाट पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं हापुड़ प्रशासन ने भी ब्रजघाट में घाट पर भीड़ रोकने के लिए प्रबंध किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed