फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chath fast start

छठ पर्व:- खरना के साथ महिलाओं का 36 घंटे निर्जला व्रत शुरु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
chath fast start
अमरोहा। छठ के दूसरे दिन गुरुवार को खरना व्रत रखकर पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। शुक्रवार शाम को वासुदेव तीर्थ मंदिर तालाब पर डूबते सूरज और शनिवार सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन किया जाएगा। महिलाओं ने शुक्रवार और शनिवार के पूजन के लिए डलिया, सूप, हरी सब्जी आदि की खरीददारी की। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल पंचमी को व्रती महिलाओं ने दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को खरना का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद लेने के लिए आसपास के लोग व्रतियों के घर पहुंचे। प्रसाद के रूप में गन्ने के रस की खीर और चुपड़ी रोटी तैयार की गईं। इसमें चीनी और नमक का उपयोग नहीं किया गया। महिलाओं ने घरों में विधि विधान से पूजा अर्चना की। छठ पर्व के तीसरे दिन यानी आज महिलाएं निर्जला व्रत रखकर संतान प्राप्ति और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वासुदेव तीर्थ मंदिर के सरोवर में खड़ी होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। साथ ही छठ माता से मंगल कामना करेंगी। इसके बाद कल यानी शनिवार को तड़के फिर व्रती महिलाएं वासुदेव तीर्थ पहुंचेंगी। यहां तालाब किनारे परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद तालाब के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन करेंगी। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed