फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Challenge to distribute wheat and rice to 41,426 ration card holders in two days

41,426 राशन कार्डधारकों को गेहूं और चावल का मौका कल तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Challenge to distribute wheat and rice to 41,426 ration card holders in two days
अमरोहा। राशन कार्डधारकों को गेहूं और चावल का मुफ्त वितरण 15 सितंबर तक होगा। दो दिन में 41,426 कार्डधारकों को अनाज वितरण चुनौती है। सोमवार तक कुल 2,86,029 कार्डधारकों को गेहूं और चावल बंट चुका है। कार्डधारक सुबह छह से रात नौ बजे तक गेहूं और चावल ले सकते हैं। वहीं, घटतौली पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएसओ पूरन सिंह सैनी ने बताया कि जिले में 3,27,455 कार्डधारक हैं जिसमें 2,86,029 कार्डधारकों को अनाज बंट चुका है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट यानी सदस्य को पांच-पांच किलो मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल है। उन्होंने बताया कि देहात में 2,57,613 कार्डधारक के सापेक्ष 2,24,862 को गेहूं और चावल बांटा गया है। इसके अलावा शहर में 67,142 कार्डधारक के सापेक्ष 61,167 कार्डधारकों को राशन वितरित हो गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक राशन का मुफ्त वितरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed