{"_id":"610aeb6e8ebc3eeb4b250f87","slug":"chalan-of-three-bikes-jpnagar-news-mbd398170529","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बुलेट ने साइलेंसर को बदले, 10-10 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बुलेट ने साइलेंसर को बदले, 10-10 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की ध्वनि प्रदूषण की जांच करने के लिए अभियान चलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बिजनौर की टीम ने बुलेट वाहनों की आवाज की जांच की, जिसमें तीन बुलेट की आवाज मानक से अधिक मिली। तीनों का 10-10 हजार का चालान काटा गया। इसके अलावा बगैर हेलमेट के 85 दो पहिया वाहनों का भी चालान किया गया।
शहर के जोया रोड स्थित बंबू गढ़ तिराहे पर एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह राजपूत और सहायक पर्यावरण अभियंता अनिल शर्मा की अगुवाई में वाहनों की आवाज मापने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच ध्वनि मापक यंत्र से हुई। इस दौरान तीन बुलेट ऐसी मिलीं, जिनके साइलेंसर बदल रखे थे। इसके अलावा तेज आवाज के हॉर्न भी लगा रखे थे। परिवहन विभाग ने तीनों बुलेट का चालान किया।
एआरटीओ प्रवर्तन एके सिंह राजपूत ने बताया कि अभियान शहर और देहात के चौक चौराहों पर चलेगा। वायु और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान एआरएम आरके जौहरी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक वैभव सोती, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जग्गा आदि रहे।