फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   chain snaching

भाजपा नेत्री से चेन लूटने की कोशिश, हडकंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
chain snaching
अमरोहा। नगर के बीचों बीच दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाश ने भाजपा नेत्री के गले से चेन लूटने की कोशिश की। गनीमत झपट्टा मारते समय चेन बदमाश के हाथ नहीं लगी। भाजपा नेत्री बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौंडीं। शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। चेन लूट की कोशिश की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सीमा रायजादा भाजपा में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हैं। वह नगर पालिका की नामित सभासद भी हैं। भाजपा की जिला राजनीति में वह काफी सक्रिय रहती हैं। बताते हैं कि शनिवार की दोपहर करीब सवा एक बजे वह अपने घर से निकली थीं। इस दौरान वह सभासद विक्की टंडन के घर वाली गली से फोन पर बात करती हुई पैदल गुजर रही थीं। तभी स्कूटी सवार बदमाश पीछे से आया और गले से सोने की चेन लूटने के लिए झपट्टा मारा। इस दौरान सीमा रायजादा ने शोर मचाते हुए स्कूटी का पीछा करते हुए दौड़ीं। तभी, उन्होंने अपने गले में चेन को सुरक्षित देखा तो राहत की सांस ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में चेन लूट की कोशिश की पूरी घटना कैद हो गई। पीड़िता भाजपा नेत्री ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद भाजपा नेत्री दहशतजदा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed