{"_id":"68756af0fce8a396d60b21e7","slug":"cdo-reviewed-the-communicable-disease-control-campaign-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143733-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीडीओ ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीडीओ ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा
Tue, 15 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ ने समीक्षा बैठक की। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सीडीओ ने फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए योजना बनाकर कार्य करें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। डेंगू और अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा छिड़काव के लिए निर्देश भी दिए। इसके अलावा आमजन को साफ-सफाई और बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा।
उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार अभियान की प्रगति की समीक्षा भी करें। प्रत्येक शनिवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीडीओ एवं सीडीपीओ संयुक्त रूप से बैठक कर अभियान में आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। समीक्षा बैठक में सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया, सीवीओ डॉ. आभा दत्त सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।