{"_id":"62c7365b70fbb048361529a9","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-major-shiva-temples-jpnagar-news-mbd4338967180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख शिव मंदिरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख शिव मंदिरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम बीके त्रिवाठी और एसपी आदिग्य लांग्हे ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपंन करने के लिए अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख शिव मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए बैठक आयोजित हुई। दोनों अफसरों ने निर्देश देते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया जाएं। मंदिरों पर बैरिकेडिंग करा दिया जाए। ताकि श्रद्धालु एक-एक करके जलाभिषेक करने में परेशानी न हो। भीड़ में अफरा तफरी की स्थिति न बन सके। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि बिजली के लटकते, टूटे और जर्जर तारों को बदल दिया जाए। बरसात का समय है कहीं भी कोई खुली तार नहीं होनी चाहिए। जिला खाद्य अधिकारी से कहा कि श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाने वाले भंडारे को अभियान चलाकर उसकी गुणवत्ता को चेक किया जाए। कांवड़ियों के साथ पुलिस और अधिकारियों का व्यवहार अच्छा हो। उनके साथ किसी की प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। न ही उन्हें किसी तरह की परेशानी हो, यह सुनिश्चित करें। सभी उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से कावड़ यात्रा के मार्गों व अन्य व्यवस्थाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देख लें और उन्हें समय से पूरा करा लिया जाए। कांवड़ यात्रा में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व प्रबंधक राष्ट्रीय राजमार्ग से कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर हो रहे अवैध कट और गड्ढों को सही कर दिया जाए। कहीं पर भी जलभराव की स्थिति है, तो उसको समय रहते सही कर दिया जाए। सभी डीजे संचालकों से बात कर लें कि न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार ही डीजे की आवाज रखें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का दोनों ओर जनपद की सीमा का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।