फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse high school result

99.49 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए छात्र छात्राएं, फाइक और अनंत जिले के टॉपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
cbse high school result
अमरोहा। सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट के बाद मंगलवार को दसवीं का भी परिणाम घोषित कर दिया गया। स्कूल द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, 99 प्रतिशत अंक के साथ फाइक शम्स और अनंत चौधरी संयुक्त रूप से अव्वल हैं। हेमंत पाठक 98.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और वाणी औलख 98.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

दसवीं में बारहवीं के सापेक्ष रैंकिंग में गिरावट आ गई है। मंडल में बिजनौर शीर्ष पर है जबकि अमरोहा 99.48 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ अन्य जिलों के सापेक्ष दूसरे स्थान पर है। जिले के स्कूलों के लिए रिजल्ट उत्साहजनक है। 95.16 प्रतिशत छात्र और 97.91 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। मंडल के जिले के उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत रिकार्ड अव्वल स्थान पर हैं। मंडल मुख्यालय के जिले के छात्रों को भी पछाड़ दिया है। इसको लेकर जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटर की सालाना परीक्षा को निरस्त कर दिया। हाईस्कूल का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मंगलवार को जारी किया गया। जिले में हाईस्कूल में कुल 2,546 छात्र छात्राओं का पंजीयन था। जिसमें 2,533 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही 927 छात्राओं में 926 छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 1,619 छात्रों में 1,607 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्राओं ने 99.89 प्रतिशत के साथ मंडल के जिले में अव्वल हैं, जबकि 99.26 प्रतिशत के साथ छात्रों ने मंडल के जिले के छात्रों को पछाड़ दिया है। मंगलवार को दोपहर में रिजल्ट जारी हुआ इसके बाद छात्र छात्राओं ने खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed