{"_id":"60185c238ebc3e2c3d40bf1d","slug":"cause-of-death-is-not-clear-jpnagar-news-mbd3781153116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले-सड़े शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले-सड़े शव के पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विवाहिता की मौत के 32 दिन बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। वहीं पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कराया गया है।
मालूम रहे कि अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांकर सराय गांव निवासी मुशाहिद अली की बेटी नाजुक जहां की शादी 10 दिसंबर 2020 को संभल जनपद के सिरसी निवासी फिरोज के साथ की थी। 31 दिसंबर को नाजुक जहां की ससुराल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर पिता मुशाहिद अली ने पति फिरोज सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को मायके लाकर सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया था। पुलिस ने दहेज हत्या में पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, शव का पोस्टमार्टम बहजोई में कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। इस पर मायके वालों का आरोप था कि विवाहिता से शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे तो हार्ट अटैक से कैसे मौत हो सकती है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों पर ससुराल वालों की मिलीभगत का आरोप लगाया था। पिता मुशाहिद अली ने अमरोहा डीएम उमेश मिश्र को पत्र देकर बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर रविवार को सीओ विजय कुमार राना, एसओ देहात सुरेश गौतम और एसएसआई संत कुमार शर्मा ने गांव पहुंचकर शव को कब्र निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। एसओ सुरेश गौतम ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।