फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caught fire in house of asasha worker

शॉर्ट सर्किट से आशा कार्यकर्ता के घर में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
caught fire in house of asasha worker
जोया(अमरोहा)। शॉर्टसर्किट से आशा कार्यकर्ता के घर में आ लग गई। अग्निकांड में 90 हजार रुपये की नगदी सहित सवा लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। भारी नुकसान के बाद परिवार में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली गांव की है। यहां पर तेजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी अनीता देवी आशा कार्यकर्ता है। शुक्रवार की रात तेजपाल और उनके परिवार के सदस्यों घर के अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। तभी बिजली के शॉर्टसर्किट होने से एक कमरे में आग लग गई। आग का धुआं और लपटें आसमान छूने लगीं। इस दौरान अचानक तेज धमाका हुआ तो आशा कार्यकर्ता अनीता देवी की आंख खुल गईं। उन्होंने देखा कि बंद कमरे में आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत परिजनों को जगाया और घर के बाहर निकलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत से मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आशा अनीता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले 90 हजार रुपये नकदी अपने भाई से उधार लेकर आईं थी। सोमवार मे जमीन का बैनामा होना था। रुपये अलमारी में रखे हुए थे। नब्बे हजार रुपये और कीमती सामान सहित सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed