{"_id":"623391db5cb7dd7c6607f220","slug":"caught-fire-in-holi-jpnagar-news-mbd421905198","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत तरीके से हुआ होलिका दहन, आज रंगों को हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत तरीके से हुआ होलिका दहन, आज रंगों को हुड़दंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिलेभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से होली का पूजन किया। परिवार में सुख-शांति की कामना की। देर रात शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका में जौ की बालियां और गन्ने भूनकर परंपरा निभाई गई।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक आज रंगों की होली खेली जाएगी। होली में खलल डालने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है। दिनभर बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़भाड़ रही। बृहस्पतिवार रात 9.05 बजे के बाद परंपरागत तरीके से जिलेभर में करीब 1141 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन का सिलसिला रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक चलता रहा। होली दहन से लेकर धुलेंडी के दिन की शाम तक पुलिस फोर्स तैनात रही। होली के त्योहार को लेकर युवाओं और बच्चों का उत्साह देखा गया। वहीं महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ होली का पूजन किया। शुक्रवार की तड़के से ही सभी लोगों पर होली के त्योहार में शामिल हो गए। बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तमाम लोग रंगों में सराबोर हो गए। पुलिस प्रशासन भी होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ना रहा। दुलेंडी के दिन पुलिस दिनभर गश्त करती रहेगी। ग्रामीण अंचलों में हल्का दरोगाओं के अलावा चौकीदार अलर्ट रहे। शहर कस्बों के चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं पुलिस ने बाइकों पर सवार होकर माहौल खराब करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की नसीहत दी है।