फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caught fire in car

धू-धू कर जल उठी हाईवे पर दौड़ती कार, दंपति ने कूदकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
caught fire in car
रजबपुर(अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार दंपती ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार मालिक ने रजबपुर थाने में इत्तफाकिया में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा बुधवार की रात रजबपुर थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ था। बुधवार की रात गाजियाबाद निवासी पंकज गुप्ता अपनी पत्नी अनीता के साथ लखनऊ जा रहे थे। तड़के में करीब साढ़े चार बजे उनकी कार नेशनल हाईवे पर रजबपुर थानाक्षेत्र में ख्वाजा पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार में आग लग गई। इससे पहले पति-पत्नी कुछ समय पाते कार धू-धू कर जल उठी। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। दंपती ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से दंपति बदहवास हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कार मालिक पंकज ने इत्तफाकिया हादसे में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कराण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed