फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caught fire in car

गैस वेल्डिंग करते समय कार में लगी आग, धू-धू कर जली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
caught fire in car
अमरोहा। गैस वेल्डिंग कराते समय ऑल्टो कार में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। घटना से स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। राहगीरों की भीड़ हो गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मालिक ने एक लाख रुपए का नुकसान बताया है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गांधी मूर्ति चौराहे पर स्थित दुकानों पर बड़ी तादाद में कार रिपेयरिंग का कार्य होता है। शुक्रवार की शाम मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद अजहर अपनी ऑल्टो कार लेकर वेल्डिंग की दुकान पर पहुंचे थे। उन्हें कार में गैस वेल्डिंग कराना था। दुकान पर मौजूद कारीगर कार के पीछे हिस्से पर वेल्डिंग कर रहा था। तभी अचानक कार से पेट्रोल गिरने लगा और आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगते ही स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। मालिक अजहर ने धक्का देकर कार को रास्ते पर कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन, इससे पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मालिक मोहम्मद अजहर ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed