फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cast of 100 karore of sugar purchasing

चीनी मिलों ने 100 करोड़ से अधिक का गन्ना खरीदा, समर्थन मूल्य तय नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
cast of 100 karore of sugar purchasing
अमरोहा। गन्ने का समर्थन मूल्य तय नहीं हो सका है। अब तक जिले की तीन चीनी मिलों ने 24.06 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा है। यह कीमत 78.19 करोड़ रुपये हो गई है। आंकड़े के अनुसार, जिले के किसानों का गन्ना दूसरे जनपद की चीनी मिलें भी सात लाख क्विंटल से अधिक गन्ने को खरीद चुकी हैं। ऐसे में वर्ष 2019-20 के समर्थन मूल्य को कीमत माने तो गन्ने की खरीदारी लगभग 100.75 करोड़ रुपये कीमत हो गई है। किसानों के विभिन्न संगठन सरकार से समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग जोर-शोर से कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 94,952 हेक्टेयर में गन्ने की फसल बोई गई है। किसानों का 11 चीनी मिलें गन्ना खरीदती हैं, जिसमें जिले में तीन चीनी मिलें हैं। इन चीनी मिलों ने 27.16 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी कर रही हैं। पेराई शुरूहुए 20 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन गन्ने का समर्थन मूल्य तय नहीं हो सका है। पिछले वर्ष के समर्थन मूल्य पर चीनी मिलों ने 88.27 करोड़ रुपये के गन्ने की खरीदारी कर ली हैं। अन्य जिले की आठ चीनी मिलों में गन्ने की सप्लाई का आंकड़ा देखे तो गन्ने की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। नवंबर में बमुश्किल चंद दिन बाकी है ऐसे में समर्थन मूल्य कब तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed