{"_id":"6205719671e87f5b6a322dae","slug":"case-registered-against-four-accused-in-firing-case-gajraula-news-mbd4185374182","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में मोहरका पट्टी में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे।
थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में बुधवार की देर शाम पौने आठ बजे बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई थी। छर्रे लगने से पांच लोग जख्मी हो गए थे। जिनको उपचार के लिए सीएचसी लाया गया था। पुलिस ने अयूब की तहरीर पर तसव्वर और उसके पिता इब्ले हसन, चाचा अली हसन और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि अयूब के बेटे वसीम को फोन करने को लेकर तसव्वर ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत करने पर तसव्वर ने अपने पिता इब्ले हसन, चाचा अली हसन और एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर अयूब के घर चढ़ाई कर दी। यहां गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। छर्रे लगने से याकूब, महबूब, अनस, सलीम, इसरत जख्मी हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगे। थानाध्यक्ष विनय कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।