फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on seven including village head for beating labor

श्रमिक की पिटाई पर ग्राम प्रधान सहित सात पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case on seven including village head for beating labor
अमरोहा। मनरेगा संबंधित शिकायत करके घर लौटे एक मजदूर के साथ आरोपियों ने मारपीट की। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान-रोजगार सेवक सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के अकबरपुर पट्टी गांव की है। यहां पर राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उसका कहना है कि वह कई सालों से मनरेगा के तहत मजदूरी करता है। उसने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत छह सितंबर को ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के खिलाफ जिलाधिकारी से की थी। शाम को शिकायत करने के बाद घर पहुंचा तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक की बट भी मारी। बचाव में आई पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों ने थाने में भी मारपीट की।
विज्ञापन

यह घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि वहां तैनात तत्कालीन दरोगा संजीव बालियान और एसएचओ ने आरोपियों को भगा दिया, जबकि उसे पूरी रात थाने में रखा। बाद में शांतिभंग में कार्रवाई की। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अदालत के आदेश पर नौगांवा पुलिस ने ग्राम प्रधान यशपाल, उनके पिता काशीराम, रोजगार सेवक सुंदरलाल और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed