फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case on absconding prisoner and policeman

फरार बंदी और दरोगा-सिपाही पर एफआईआर, बंदी पर दस हजार का इनाम घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Case on absconding prisoner and policeman
अमरोहा। जिला अस्पताल से भागे बंदी और इस मामले में निलंबित दरोगा और सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार बंदी की गिरफ्तारी को पांच थानों की पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। उसके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। आरोपी दरोगा और सिपाही ने भी बंदी की धरपकड़ को पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं एसपी ने फरार बंदी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

देहात थाना इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि मंडी धनौरा के नवाबपुर भूड़ निवासी हुकमसिंह को पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। 28 मार्च को पुलिस ने हुकम सिंह को न्यायालय में पेश कर बुढ़नपुर स्थित अस्थाई जेल भेज दिया था। गुरुवार की सुबह हुकम सिंह के पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। लिहाजा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। बंदी की सुरक्षा में एसआई जवाहर सिंह और सिपाही अविनाश कुमार तैनात थे। बंदी हुकमसिंह बार-बार शौच के लिए बाथरूम जा रहा था। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते हुकम सिंह हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए देहात थाना, डिडौली, अमरोहा नगर, मंडी धनौरा, रजबपुर समेत पांच थानों की पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस फरार बंदी की धरपकड़ के लिए उसके ठिकानों पर छापा मार रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक एसआई जितेंद्र प्रसाद जोशी की तहरीर पर प्रकरण में फरार बंदी हुकम सिंह, एसआई जवाहर सिंह और कांस्टेबल अविनाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं एसपी सुनीति ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार हुकम सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार बंदी और दोनों सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की पांच टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उसे जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed