{"_id":"684744948f4a3d23dc0d8b08","slug":"case-of-leopard-murder-registered-against-villagers-should-be-ended-or-else-protest-will-be-held-on-16th-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141500-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीणों पर दर्ज तेंदुए की हत्या का मुकदमा हो खत्म वरना 16 को आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीणों पर दर्ज तेंदुए की हत्या का मुकदमा हो खत्म वरना 16 को आंदोलन
Tue, 10 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
कुतुबपुर हमीदपुर में किसानों पर हमले के बाद तेंदुए की पीटकर हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के विरोध में किसान संगठन उतर आए हैं। किसान नेताओं ने ग्रामीण पर दर्ज किए मुकदमे को तुरंत खत्म करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर 16 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में डीएम और एसपी को ज्ञापन भी दिया है।
सोमवार को नौगांवा सादात में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह किसानों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि कुतुबपुर हमीदपुर में तेंदुए ने किसानों पर हमला कर दिया था। ग्रामीण तेंदुए को तलाश कर रहे थे। तभी एक तेंदुए का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
तेंदुए की हत्या ग्रामीणों ने की है, वन विभाग के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने जल्दबाजी दिखाते हुए नामजद तीन लोगों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीण पर दर्ज मुकदमे को तुरंत समाप्त करने की मांग की। स्पष्ट चेतावनी दी यदि 14 जून तक मुकदमा खत्म नहीं हुआ तो 16 जून को संगठन के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी नेपाल सिंह, चौधरी धर्म सिंह, रविपाल सिंह, नरेश सिंह, विक्रम पंवार, जगत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो और वीडियो के आधार पर ग्रामीणों की पहचान कर रही पुलिस
कुतुबपुर हमीरपुर में तेंदुए की हत्या के बाद वन विभाग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अज्ञात ग्रामीणों की पहचान वीडियो और फोटो के आधार पर रही है। पुलिस की आगे बढ़ती कार्रवाई से ग्रामीणों में गिरफ्तारी का डर सता रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार चिकारा ने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि कुतुबपुर हमीदपुर गांव में तेंदुए ने छह लोगों को घायल कर दिया है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोप लगाया कि पूरे मामले में वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही रही है। इसलिए वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाए। मुकदमे को खत्म करते हुए किसानों को न्याय दिलाया जाए। रोहित कुमार चिकारा ने कहा कि वह हर स्थिति में किसानों के साथ खड़े हैं। इस दौरान कल्यान सैनी, पूर्व प्रधान हुकुम सैनी, लोकेंद्र शर्मा, हुकुम सिंह, विनोद पाल, नन्हे सैनी, नेपाल सैनी और अमित कुमार मौजूद रहे।