{"_id":"6845f39cdeedb499d6092563","slug":"case-filed-against-fiance-for-forcing-zila-panchayat-members-daughter-to-commit-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141472-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिपं सदस्य की बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में मंगेतर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिपं सदस्य की बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में मंगेतर पर केस
Mon, 09 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
जिला पंचायत सदस्य की बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी के आत्महत्या करने के मामले में मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 30 मई को सोनी ने आत्मघाती कदम उठाया था।
गजरौला क्षेत्र के कुदैनी गांव निवासी धर्मपाल सिंह वार्ड-12 से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बेटी कुमारी पंकज उर्फ सोनी का रिश्ता 13 अक्तूबर 2024 को बछरायूं क्षेत्र निवासी गांव देवी वाली निवासी योगेश के साथ तय किया था। गोदभराई होने के बाद नौ जून को शादी होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद सोनी व मंगेतर के बीच फोन पर बात होने लगी थी।
आरोप है कि इस बीच मंगेतर ने सोनी को बताया कि वह किसी अन्य लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। सोनी ने इसका कारण पूछा तो मंगेतर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मंगेतर ने सोनी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद 30 मई को सोनी ने आत्महत्या कर ली। 31 मई को घर के एक रजिस्टर में सोनी द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें सोनी ने मंगेतर के प्रताड़ित करने के बाद आत्महत्या करने की बात लिखी थी। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले में आरोपी योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।