फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against 12 people for burning Nupur Sharma's effigy

नूपुर शर्मा का पुतला फूंकने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 12 people for burning Nupur Sharma's effigy
पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन और भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने गांव लिसड़ी बुजुर्ग की मस्जिद के इमाम सहित 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रदर्शनकारियों पर एक राय होकर पुतला फूंकने, दो समुदायों के बीच वैमनस्यता, घृणा, शत्रुता बढ़ाने की भाषणबाजी करने और धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि शुक्रवार शाम चार बजे थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी बुजुर्ग में नूपुर शर्मा का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी दो समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा और वैमनस्यता बढ़ाने की भाषणबाजी कर रहे थे, जबकि इस समय निषेधाज्ञा लागू है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नारेबाजी कर रहे लोगों ने अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए 10-12 किशोरों को भीड़ में शामिल कर रखा था। उपनिरीक्षक की ओर से मस्जिद के इमाम मोहम्मद शाहनवाज निवासी लाल मस्जिद थाना गंज जनपद रामपुर और रिफाकत, शुएब, शाहिद, छिददू, इंतजार अली, इस्लाम, राशिद, तौसीफ, इस्तखार, उस्मान खां निवासी लिसड़ी बुजुर्ग व एक अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed