{"_id":"61293a518ebc3e7a1117cea5","slug":"carelessness-in-construction-jpnagar-news-mbd40065687","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टर में सीमेंट का मिश्रण नहीं, नई दीवार में धब्बे, जेई को हड़काया00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टर में सीमेंट का मिश्रण नहीं, नई दीवार में धब्बे, जेई को हड़काया00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने गुरुवार को निर्माणाधीन हेल्थ वेलनेस सेंटर की गुणवत्ता को परखा। कनपुरा में फावड़े से दीवार के प्लास्टर को खुदवाया इसके साथ ही बालू का मिश्रण मिला। खराब गुणवत्ता देख अवर अभियंता को हड़काया। इसके अलावा ढकिया चमन में दीवार में काले धब्बे पर अधिशासी अभियंता से पूछताछ की। गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए वरना कार्रवाई की चेतावनी दी।
शुक्रवार को दोपहर में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी कनपुरा स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां पर मजदूर काम करते मिले। उन्होंने मजदूरों से फावड़ा मंगाया। दीवार के प्लास्टर में हल्का दबाव पड़ने पर बालू गिरने लगा। उन्होंने अवर अभियंता से गुणवत्ता के बारे में पूछा लेकिन वह बता नहीं सका। उन्होंने कहा कि बालू और सीमेंट का मिश्रण होना चाहिए लेकिन सीमेंट नहीं प्रतीत हो रही है।
इसके बाद वह ढकिया चमन स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में पहुंचे। यहां के प्रत्येक दीवार में धब्बे बने हुए थे यहां पर प्लास्टर सही तरीके से नहीं किया गया था। उन्होंने अवर अभियंता को चेतावनी दी कि अविलंब धब्बे को दूर कर लिया जाए। उन्होंने सवाल किया कि नई दीवार में धब्बे कैसे आ गए। अधिशासी अभियंता से बालू, सीमेंट के अनुपात को पूछा। उन्होंने कहा कि निर्माण के दौरान मानक का पालन करें, गुणवत्ता में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल आदि रहे।