फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   car vandalized and policemen beaten in Amroha

कार में तोड़फोड़ कर सिपाही और उसकी दरोगा पत्नी को पीटा, फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Sun, 29 Nov 2020 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला(अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
car vandalized and policemen beaten in Amroha
demo pic...

ठेले से टक्कर लगने के बाद गुस्साए मोहल्ले वालों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। कार चला रहे कांस्टेबल और उनकी दरोगा पत्नी के साथ ही कार में सवार नवदंपती और परिजनों की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। घायल पक्ष ने कार सेकैश और जेवर भी गायब होने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने कार सवारों पर ठेले को टक्कर मारने के बाद ठेले वाले युवक को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाया। रात साढ़े दस बजे तक दोनों पक्ष थाने में ही मौजूद थे। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार की रात लगभग सवा नौ बजे यह घटना नगर के मोहल्ला आजादनगर (बस्ती बाईपास मार्ग) में हुई। थाना क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी गुड्डू की शादी 25 नवंबर को हुई है। वह अपनी पत्नी मीनू को लेकर अमरोहा के गांव छजलानागल से लौट रहे थे। कार गुड्डू के भाई धीरेंद्र चला रहे थे जो कि नोएडा में कांस्टेबल हैं। कार में उनकी पत्नी प्रभा देवी भी थीं। वह गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात हैं। बताते हैं कि ये सभी इनोवा कार में सवार होकर गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन


बताते हैं कि मोहल्ले में ही रहने वाला अनमोल ठेला लेकर जा रहा था। अचानक ही कार ठेले से टकरा गई। इस पर वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि मोहल्ले वालों ने मिलकर कार में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कार सवारों की पिटाई भी की गई। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। घायल पक्ष गाड़ी से नकदी और जेवर गायब होने तो दूसरा पक्ष कार सवारों द्वारा अनमोल की बुरी तरह पिटाई किए जाने का आरोप लगा रहा था। रात 11 बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed