फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car packed with laborers collides with truck; 11 injured.

Amroha News: मजदूरों से भरी कार ट्रक से टकराई, 11 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Car packed with laborers collides with truck; 11 injured.
डिडौली(अमरोहा)। हाईवे पर सोमवार तड़के हादसे में मजदूरों से भरी अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जोया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया गया है। काफी देर तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जिला बरेली के थाना हफीजगंज क्षेत्र के गांव रसूला कमरूल निशा निवासी मजदूर पंजाब में मजदूरी करने के बाद अर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के जब उनकी कार डिडौली क्षेत्र में अम्हेड़ा नहर के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में चालक गुड्डू निवासी लालपुर उस्मानपुर (बरेली) के अलावा सुरेंद्र सिंह, दिवेश कुमार, गोपी, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, रोहतास कुमार, रामकिशोर, जयपाल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी जोया भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक गुड्डू की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सामान्य कराया। घटना के बाद मजदूरों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed