फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car in dowry and broke relationship for ten lakh rupees, case on five

दहेज में कार और दस लाख रुपये के लिए तोड़ा रिश्ता, पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car in dowry and broke relationship for ten lakh rupees, case on five
दहेज में कार दस लाख रुपये नहीं मिलने पर लड़के पक्ष ने शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। बिचौलिए के साथ लड़के पक्ष के घर गए लड़की के पिता के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से की तो सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह मामला देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। जनपद संभल एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी की शादी देहात थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 16 सितंबर 2021 को गोद भराई की रस्म पूरी हुई। दोनों पक्षों के बीच 19 मई 2022 को शादी की तारीख तय हुई थी। किसान ने बेटी की शादी के लिए हलवाई तय कर दिए और शादी के कार्ड भी बांट दिए थे। लेकिन इसी बीच बिचौलिए ने बताया कि लड़का पक्ष बरात लेकर नहीं आएगा। यह सुनकर किसान परिवार के होश उड़ गए। 26 मार्च 2022 को किसान अपने रिश्तेदारों व बिचौलिए के साथ लड़के के घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान बेटी के मंगेतर और उसके परिजनों ने दहेज में दस लाख रुपये नकद और बोलेरो कार की मांग की। लड़की के पिता ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम प्रथम के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने मंगेतर रूपेश व राजकुमार, भगवती, रूमा, सूरजपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed