{"_id":"6a29c4fc1b6d16d9360ed997","slug":"car-falls-into-canal-occupants-jump-out-and-save-their-lives-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-165681-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नहर में गिरी कार, सवारियों ने छलांग लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नहर में गिरी कार, सवारियों ने छलांग लगाकर बचाई जान
Thu, 11 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शादी समारोह से वापस लौट रहे बरातियों की एक कार अनियंत्रित होकर ग्राम मोहिउद्दीनपुर के पुल से रामगंगा पोषक नहर में गिर गई। समय रहते कार सवारों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी।
थाना नौगावां सादात के गांव हकदादपुर निवासी वाजिद की बरात बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में साबिर के यहां आई थी। बुधवार की देर शाम बराती कारों से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि बारात में शामिल कार सवार आपस में आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। इस दौरान ग्राम मोहिउद्दीनपुर के पास रामगंगा पोषक नहर के ऊपर बने पुल से एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। संयोगवश गिरने से पहले कार नहर की पटरी पर रखे एक पत्थर से टकरा गईं। बगैर एक पल गवाएं कार सवारों ने बाहर छलांग लगा दी। कार नहर में गिर गई। लेकिन सवारों की जान बच गई। कार के नहर में गिरने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कार में कय्यूम, सलीम, नौशाद, वकील, शहजाद शामिल थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीण ट्रैक्टर के जरिए कार को बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। खबर भेजे जाने तक कार को बाहर निकालने की कोशिश से जारी थी।