फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   canter stolen from petrol pump

विधायक महबूब अली के पेट्रोल पंप से कैंटर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
canter stolen from petrol pump
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने सदर विधायक के पेट्रोल पंप पर खड़े कैंटर को चोरी कर ली। घटना के बाद हड़कंप मचा गया। कैंटर चोरी की पूरी पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर पंप तक कार से आए थे और कैंटर को गजरौला की तरफ लेकर फरार हो गए। जोया टोल प्लाजा के कैमरों में भी कैंटर और चोरों की कार जाती दिखाईं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया-अमरोहा रोड पर सदर विधायक महबूब अली का पेट्रोल पंप की है। रजबपुर थानाक्षेत्र के रामपुर घना निवासी जीशान कैंटर चलाता है। गुरुवार को वह लखनऊ से मुर्गी दाना लादकर ब्रजघाट लेकर आया था। शाम को करीब सात बजे वह जोया रोड स्थित सदर विधायक के पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां कैंटर को खड़ाकर घर चला गया। रात में करीब सवा बजे कार सवार चोर यहां पहुंचे और कैंटर को चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शुक्रवार की दोपहर मालिक जीशान कैंटर को लेने पहुंचा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। कैंटर चोरी की घटना के बाद पंप स्टाफ में हड़कंप मच गया। पीड़ित कैंटर मालिक ने घटना की जानकारी डिडौली कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमे चोर कार से उतर कर कैंटर को लेकर जाता दिखाईं दिया। बाद में पुलिस ने जोया टोल प्लाजा के कैमरे चेक किए। यहां से भी चोरी हुआ कैंटर और चोरों की कार जाती दिखाईं दी। बताते हैं कि पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कार का नंबर कैद है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed