फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cancer effected person died in front of sp office

बेटे की शिकायत करने पहुंचे कैंसर पीड़ित पिता की एसपी दफ्तर के बाहर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
cancer effected person died in front of sp office
अमरोहा। कैंसर से पीड़ित पिता आर्थिक तंगी के चलते बेहतर इलाज नहीं करा सका। बैंक से लोन लिया तो एक बेटे ने धोखा देकर सभी रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पिता ने रुपये के बारे में पूछता तो मारपीट की। बचाव में आए भाइयों को भी पीटा। आरोपी बेटे की शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंचे बीमार पिता ने बाहर ही दम तोड़ दिया। परिजन शिकायत कर वापस लौटे तो उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो बेटों ने आरोपी भाई को मौत लिए जिम्मेदार ठहराया है। कप्तान के आदेश पर पुलिस गांव पहुंची। यहां परिवार के लोगों से बात की। फिलहाल परिवार वालों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर अब्बू गांव में गणेशीलाल (75) का परिवार रहता है। उनके चार बेटे हरचरन, हरीराज, हरिपाल और जितेंद्र हैं। आरोप के मुताबिक गणेशीलाल कैंसर से पीड़ित थे। वह पिछले 8 वर्षों से अपने तीसरे नंबर के बेटे हरिपाल के साथ रहते थे। बेटे हरिपाल के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते उनका सही से इलाज नहीं हो पा रहा था। लिहाजा 60 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। रुपये निकालने के लिए एक भाई पिता के साथ बैंक गया था, जिसने धोखाधड़ी करके उनके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए जबकि 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए थे। मामले की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। बीमार पिता ने रुपये के बारे में पूछा तो आरोपी बेटे ने उनके साथ मारपीट की। बचाव में आए अन्य भाइयों को भी पीटा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे छोटा बेटा जितेंदर अपनी पत्नी बंटी और अन्य परिजनों के साथ बीमार पिता को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। यहां पिता को एसपी कार्यालय के बाहर बैठा दिया और परिजन उनके नाम का प्रार्थना पत्र लेकर आरोपी बेटे की शिकायत करने अंदर पहुंच गए। जब तक फरियाद सुना कर परिजन वापस लौटे तो बीमार पिता ने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीसरे नंबर के बेटे हरिपाल और चौथे नंबर के बेटे जितेंद्र ने आरोपी भाई को पिता की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बाद में परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। हरिपाल के मुताबिक पुलिस घर आई थी, उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनीति और एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध किसी भी तरह का कोई पत्र नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed