फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Campaign to dig ponds for water conservation

Amroha News: जल संरक्षण के लिए चलेगी तालाबों की खोदाई की मुहिम

Fri, 07 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Campaign to dig ponds for water conservation
अमरोहा। नदियों और तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए डीएम ने मुहिम शुरू की है। तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए मिशन-100 की सफलता के बाद अब मिशन-500 की शुरुआत की गई है। इसके लिए तालाबों का चिह्नीकरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके तहत तालाबों को कब्जा मुक्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

पानी को सहेजने के लिए जिले में काम किया जाएगा। इसके लिए डीएम निधि गुप्ता वत्स की और से पहले 100 तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने के लिए मुहिम चलाई गई थी। अब इसका दायरा बढ़ाकर 500 तालाबों का कर दिया गया है जिसको मिशन-500 का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी ब्लॉक में तालाबों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए थे। इसके तहत 1536 तालाबों का सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है जिसमें 918 तालाबों की जमीन पर खेती होती मिली थी। इसके अलावा 260 तालाबों का चिह्नांकन ही नहीं हो सका था जबकि 376 तालाब कार्य शुरू किए जाने के योग्य पाए गए थे। जिन पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खोदाई के लिए मनरेगा की मद से होगा खर्च
तालाबों के इन जीर्णोद्धार पर मनरेगा के मद से खर्च किया जाएगा। डीएम ने जल्द ही विभागों को इस पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पीडी डीआरडीए अंबरीश कुमार ने बताया कि तालाबों के चिह्नीकरण का काम किया जा रहा है। जल्द ही इनके जीर्णोद्धार का काम शुरू किया जाएगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी पंचायतों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed