फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   call answer from three ado panchayat

उप निदेशक भी हुए नाराज, तीनों एडीओ पंचायत से जवाब तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
call answer from three ado panchayat
अमरोहा। सामुदायिक शौचालयों के थर्ड पार्टी सत्यापन में गड़बड़ी मिलने के मामले में उप निदेशक पंचायती राज का तेवर सख्त हो गया है। उन्होंने जोया, अमरोहा और गजरौला के एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी किया है। कहा है कि शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने से शौचालयों की स्थिति बदतर मिली है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शौचालय को दुरुस्त कराए वरना दंडात्मक कार्रवाई होगी। एडीओ पंचायतों से नवीनतम फोटोग्रॉफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में 112 सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी शौचालय मानक के अनुरुप खरे नहीं उतरें। संबंधित संस्था से रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने उप निदेशक योगेंद्र कटियार से 30 जुलाई को जिले में स्थलीय सत्यापन के लिए भेजा इस दौरान भी कमियां मिली। इसके बाद उप निदेशक पंचायती राज मुरादाबाद एसके सिंह ने जिले के तीनों एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी किया। उन्होंने जोया के राजेंद्र सिंह, गजरौला के मदनपाल सिंह और अमरोहा के विमल कुमार से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश शौचालय टूटे हुए मिले हैं इससे प्रतीत हो रहा है पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही लापरवाही प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed