{"_id":"5e57fd4f8ebc3ef3a25498d4","slug":"caa-nrc-birth-certificate-jpnagar-news-mbd3414604101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी और सभासदों की पैरवी, आम लोगों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी और सभासदों की पैरवी, आम लोगों पर पड़ रही भारी
विज्ञापन
अमरोहा। जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए आम लोगों की मुश्किलें बरकरार है। कर्मचारी और सभासदों की अनुचित पैरवी से काउंटर पर काम करने वाले स्टाफ परेशान हैं। कर्मचारी और सभासद रोजाना 10 से 15 सर्टिफिकेट के लिए सिफारिश कर रहे हैं, जबकि आम लोगों को निर्धारित अवधि में भी सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं। काउंटर के कर्मचारी मुश्किल में हैं, इनको इनकार कैसे करें।
नागरिकता संशोधन कानून के बाद नगर पालिका के जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ बढ़ने लगी है। गुरुवार को दोपहर के बाद लोगों का हुजूम काउंटर पर उमड़ पड़ा। जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए 29 फॉर्म जमा किया। 30 फॉर्म जन्म और मृत्यु की तिथि तलाश करने के लिए जमा किए गए। दूसरे अनुभाग के कर्मचारी और सभासद कार्यालय में अंदर आते-जाते रहे। इसको लेकर काउंटर पर खड़े लोगों ने ऐतराज जताया, लेकिन कर्मचारियों ने स्टाफ बताकर धौंस जमाई और फाटक खुलवाकर अंदर चले गए। इसके अलावा शाम को कुछ सभासद भी कार्यालय में बैठे रहे। कर्मचारी-सभासदों की सिफारिश से जन्म और मृत्यु अनुभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं। उनके अनुचित दबाव से आम लोगों के काम में विलंब हो रहा है।
केस एक
बेटे रिजवान के जन्म सर्टिफिकेट के लिए आई हूं। सात जनवरी को फॉर्म जमा किया था लेकिन मिला नहीं है। कई बार आ चुकी हूं। सर्टिफिकेट कम मिलेगा कोई नहीं बता रहा। - आयशा, मुरादाबादी गेट
विज्ञापन
केस दो
अम्मी के मृत्यु सर्टिफिकेट के लिए 10 जनवरी को फॉर्म जमा किया था, लेकिन अब तक नहीं मिला है। काउंटर पर बताया गया है कि अभी हस्ताक्षर के लिया गया है। - मेेराज रजा, मंडी चौब