फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By 2024, all households will have clean drinking water through taps: Swatantra Dev Singh

2024 तक सभी घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की होगी व्यवस्था ः स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
By 2024, all households will have clean drinking water through taps: Swatantra Dev Singh
जोया के जाटव कॉलोनी में दीपक जाटव के घर खाना खाते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी को बिना भेदभाव बेहतरीन शिक्षा, स्वास्थ्य प्रदान कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिल रहा है। सरकार गांव-गांव और शहर-शहर में जनता के द्वार पहुंच रही है। उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। अब 2024 तक सभी घरों में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रवास के तहत वह शुक्रवार को नौगांवा सादात के मखदूमपुर गांव में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों ने उसकी समस्याओं के बारे में पूछा। उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्य और राष्ट्र सर्वोपरि होता है। हमारी सरकार उसी को ध्यान में रखकर काम कर रही है। घर-घर लोगों से बात की जा रही है, उनसे सुझाव लिया जा रहे हैं। कहा की 2011 की जनगणना के अनुसार ही पेंशन, आयुष्मान, गैस कनेक्शन जैसे सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। योगी सरकार ने पढ़ रहे बच्चों को जूता-मोजा देने का भी कार्य किया है। विश्वास रखिए पूरा काम रात दिन मेहनत करके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है। बच्चों को शिक्षित करिए, उन्हें इधर-उधर के कार्यों में न लगाएं। बूढ़े मां-बाप की सेवा करना ही परम धर्म समझें। कहा, गांव खुशहाल होगा, जाति धर्म वंशवाद ऊंच-नीच की भावनाओं से ऊपर उठकर काम करें।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गौड़ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सही से हो रहा है या नहीं, इसको देखने के लिए हम आए हैं। हमारी सरकार हर हाल में गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार का द्वार हर गरीब के लिए खुला है। गरीबों को न्याय दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। यदि जनता के हित के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है, तो उसके कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार जिलेवार दौरा कर रही है। निचले पायदान का लाभ जनता को मिले इसके लिए गांव-गांव जिला-जिला समीक्षा की जा रही है। आज पंचायत भवन को देखकर यह लग रहा है कि कितने ईमानदारी और सजगता के साथ हमारी सरकार ने कार्य किया है। इसी प्रकार प्रत्येक गांव का पंचायत भवन और अन्य निर्माण कार्य भी हो रहे हैं। ग्राम सभा के लिए लोगों का यह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा, इसलिए इसे मिनी सचिवालय नाम दिया गया है। इसमें सरकार की विभिन्न लाभार्थी पर योजनाओं के छोटे-छोटे कार्य ग्राम स्तर पर ही आवेदन लेकर निस्तारण किए जा सकेंगे।

अमरोहा में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के दौरान मंत्रीगण।

अमरोहा में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के दौरान मंत्रीगण।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed