{"_id":"628d3d89b6798633495d493e","slug":"bulldozer-went-on-encroachment-on-karbala-pond-hasanpur-news-mbd4291718110","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला तालाब पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला तालाब पर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के पनबाड़ी तालाब पर बुलडोजर चलने के बाद हसनपुर के करबला तालाब पर भू-माफिया द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आखिरकार प्रशासन के अधिकारियों ने बुलडोजर चला ही दिया। उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम एवं राजस्व की टीम ने जेसीबी के साथ करबला तालाब की कब्जा की गई भूमि पर अतिक्रमण हटवाया। तालाब को पाट कर निकाला गया रास्ता खुदवाया गया। रास्ते को बंद करा दिया गया है। इस पर दीवार लगाई जानी है। कार्रवाई से भू माफियाओं में खलबली मची हुई है।
नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के मंडल हसनपुर के नगर मंत्री एवं अधिवक्ता शुभम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि हसनपुर में गजरौला मार्ग पर स्थित करबला तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। माफिया ने तालाब को पाटकर चौड़ा रास्ता निकालकर प्लाटिंग की जा रही है। कागजों में तालाब के नाम पर करीब साढ़े चौदह बीघा भूमि दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल साढ़े छह बीघा भूमि पर ही तालाब की चाहरदीवारी है। बाकी जमीन पर अवैध रूप से चौड़ा रास्ता निकाला गया है। नियमों को ताक पर रखकर नगर पालिका द्वारा एमआरएफ सेंटर भी बनाया है। मामले की शिकायत मिलने पर अमर उजाला ने मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्रकरण में अफसरों एवं राजनेताओं के गठजोड़ की पोल खोली। 14 मई को राजस्व की टीम ने जांच की थी। जिसमें पाया कि तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। कई दिन की छुट्टी के बाद शनिवार को एसडीएम ने जांच रिपोर्ट देखने के बाद तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा की बात स्वीकार की। इसके बाद नपा की जेसीबी खराब हो गई। तीन दिन बाद मेरठ से मरम्मत होने पर जेसीबी मंगलवार को हसनपुर पहुंची। इसके बाद उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार, तहसीलदार अभय कुमार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह की टीम जेसीबी के साथ तालाब पर पहुंची। यहां कब्जा की गई भूमि पर जेसीबी चलाई गई। करीब तीन घंटे तक जेसीबी से अतिक्रमण हटावाया गया। माफिया को चेताया गया है कि यदि दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।