फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bsp

बसपा ने जयदेव को निकाला, लड़ चुके हैं चुनाव, मांग रहे थे टिकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
bsp
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा के चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लिया। विधानसभा 2017 में पार्टी के प्रत्याशी रहे जयदेव सिंह को निष्कासित कर दिया है। उन्हें 39,970 वोट मिले थे। हालांकि पराजय का सामना करना पड़ा। बसपा ने फुरकान अहमद को प्रत्याशी बनाया है। जयदेव भी पार्टी से टिकट मांग रहे थे, उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जयदेव 20 सालों से बसपा से जुड़े थे। जयदेव ने बताया कि मुझे फैसले के बारे में जानकारी नहीं है। पार्टी का सच्चा सिपाही हूं,.. पार्टी में रहूंगा। सुप्रीमो मायावती को मामले से अवगत कराऊंगा।
विज्ञापन

नौगांवा सादात विधानसभा का बिगुल फुंक चुका है। राजनीतिक दलों में हलचल है। बसपा ने फुरकान अहमद को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि टिकट के लिए कई अन्य लोग दावेदार थे। इसमें फुरकान अहमद ने बाजी मार ली है। टिकट को लेकर पार्टी के कुछ लोगों में असंतोष बताया जा रहा है। हालांकि खुल कर कोई सामने नहीं आ सका है। शहर के जोया रोड स्थित कॉलोनी में रह रहे जयदेव सिंह वर्ष 2000 से बसपा से जुड़े हैं। गन्ना कोऑपरेटिव में डायरेक्टर के अलावा वाइस प्रेसीडेंट रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2010 से 2015 तक अमरोहा के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके बाद वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें 39,970 वोट मिला है। इसके पहले भी जयदेव सिंह को पार्टी से निकाला गया है लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर वापसी कर ली गई। जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने शुक्रवार की शाम को निष्कासन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयदेव सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
विज्ञापन

विधान सभा का टिकट मांग रहा था। फैसले के बारे में जानकारी नहीं है। पार्टी में कल भी था, आज भी हूं, कल भी रहूंगा। पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। जनता का सहयोग है। जनता मेरे साथ है। जनता का सेवा करता रहूंगा। पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती से मिलूंगा। उन्हे मामलेे से अवगत कराऊंगा। जयदेव सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed