फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   brother-in-law was blackmailing sister-in-law by making video of bath time

पुलिस ने दामाद के खिलाफ दर्ज की छेड़खानी व अन्य धाराओं एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law was blackmailing sister-in-law by making video of bath time
छेड़खानी से तंग होकर छात्रा के स्कूल छोड़ने के मामले में देहात थाना पुलिस ने जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि भैयादूज के दिन घर आए जीजा ने नहाते समय छात्रा का वीडियो बना लिया था। जिसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह छात्रा के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाता था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। आरोप था कि उसका जीजा और उसके तीन दोस्त स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। अनहोनी की आशंका से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। उसे डर है कि आरोपी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। दो दिन पहले जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पिता ने मामले की तहरीर थाने में दी, तो पुलिसकर्मियों ने तहरीर बदलकर एनसीआर दर्ज की थी। छात्रा का गुहार लगाते वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में खलबली मच गई थी। एसपी पूनम के निर्देश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पिता ने अपने दामाद पर नहाते समय बेटी के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल गलत काम करने की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के प्रकरण में उसके जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed