{"_id":"61f04e5d435e1f390952cd83","slug":"brother-had-shot-and-killed-the-student-in-property-distribution-hasanpur-news-mbd4170722121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति बंटवारे में भाई ने ही की थी छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति बंटवारे में भाई ने ही की थी छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर थाना क्षेत्र में छात्र की गोली मारकर हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई ने ही अपने साथी के साथ मिलकर छात्र की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी भाई और उसके साथी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा में 18 जनवरी की रात को कक्षा 10 के छात्र गणेश दत्त शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। घटना में मोबाइल सीडीआर के आधार पर पुलिस ने गहराई से पड़ताल की। मंगलवार को आदमपुर थाना अध्यक्ष कृपाल सिंह ने छात्र के बड़े भाई एवं उसके दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक गणेश दत्त शर्मा के पिता रामाकांत शर्मा की पहली पत्नी किरण को कोई संतान नहीं थी। इसके बाद रमाकांत शर्मा ने किरण की छोटी बहन से ही दूसरी शादी की थी। जिससे पांच संतान उत्पन्न हुई। जिसमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दूसरे नंबर के बेटे गणेश दत्त शर्मा को किरण ने गोद ले लिया था। वह कस्बा गवां में गणेश दत्त शर्मा के साथ रहती थी।
छात्र के बड़े भाई यज्ञदेव शर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बड़ी मां किरण पिता की मृत्यु के बाद कस्बा गवां में स्थित मकान पर गणेश दत्त शर्मा के साथ रहती थी। वहीं पर मेडिकल भी है। इसके अलावा एक खाली प्लॉट भी है। जिस पर वह गणेश दत्त शर्मा का ही कब्जा चाहती थी। गांव में 70 बीघा जमीन है। उसमें भी गणेश दत्त शर्मा का हिस्सा चाहती थी। गांव की जमीन और कस्बे के प्लॉट में मकान हथियाने के लालच में गांव के ही दोस्त नरेंद्र के साथ गणेश दत्त शर्मा की हत्या का प्लान बनाया। हत्या के लिए नरेंद्र को पांच लाख रुपये देने तय हुए थे।
विज्ञापन
प्लान के मुताबिक 18 जनवरी की शाम को गणेश दत्त शर्मा को कस्बा गवां से गांव बुलाया गया था। यहां रात में जंगल में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को चारपाई पर रख आए थे। पुलिस ने यज्ञदेव शर्मा के दोस्त गांव निवासी नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खोखा बरामद किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।