फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother attacked a day before sister's wedding

Amroha News: शादी से एक दिन पहले दुल्हन के भाई पर जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Brother attacked a day before sister's wedding
आदमपुर। शादी से एक दिन पहले दुल्हन के भाई पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव चंद्रेस सैनी ने अपनी बहन की शादी आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरसल में तय की थी। 12 जुलाई को शादी होनी थी। एक दिन पहले 11 जुलाई की शाम को चंद्रेश रिश्तेदारों के साथ बहन की सगाई कार्यक्रम में उसकी ससुराल गया था। मध्यरात्रि में यहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने रंजिश में रास्ते में हमला कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि यहां फायरिंग भी की गई। चेहरे पर सरिया मारकर चंद्रेश को घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। घायल को उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन



शादी के दिन चार घंटे दूल्हे थाने में बैठाया
आदमपुर। शादी के दिन दूल्हे को चार घंटे तक थाने में बैठाए रखा गया। जब पुलिस को इस बात की जानकारी हुई कि युवक की शादी है तो तुरंत ही उसे छोड़ दिया। बृहस्पतिवार की रात को गांव पुरसल में रवि सैनी की सगाई हुई थी। लेकिन उसके साले चंद्रेश पर जानलेवा हमला होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह को चंद्रेश को पूछताछ के लिए थाने बुलाया और बैठा लिया। जबकि उसी समय बरात गांव बेगपुर मुंडा लेकर जानी थी। जब पुलिस को बरात जाने की जानकारी हुई तो तुरंत ही युवक को छोड़ दिया। उधर, सुबह की बरात शाम तक भी नहीं आने पर लड़की पक्ष के लोग परेशान होते रहे। हालांकि देर शाम बरात बेगपुर मुंडा पहुंच गई। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed