फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   broken marriage husband gets teen talaq to her wife

मुकदमा वापस नहीं लेने पर विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
broken marriage husband gets teen talaq to her wife
जोया (अमरोहा)। दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की। उनके निर्देश पर डिडौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव निवासी गफ्फार अहमद ने अपनी बेटी शाजिया की शादी वर्ष 2018 में क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी रहमत अली के साथ की थी। आरोप के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तभी से पीड़िता अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। जो न्यायालय में विचाराधीन है। विवाहिता के मुताबिक 23 फरवरी को वह अपने घर पर मौजूद थी। तभी पति रहमत अली पहुंचा और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। शाजिया ने इसका विरोध किया तो उसने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी डॉ. विपिन ताडा से की। एसपी के निर्देश पर डिडौली पुलिस ने पति रहमत अली पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed