{"_id":"604e5cf18ebc3ee63965e20e","slug":"bridge-construction-issue-jpnagar-news-mbd382939322","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण के चलते हाईवे पर एक घंटे तक रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण के चलते हाईवे पर एक घंटे तक रेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। हाईवे सिक्स लेन और जगह-जगह पुलिस निर्माण कार्य के चलते राहगीरों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा रहा है। पुल निर्माण के चलते वाहनों के गलत दिशाओं से घुसने पर पहिए थम गए। लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। तपती धूप में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) के द्वारा दिल्ली से लखनऊ नेशनल हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए एक साल से अधिक समय से निर्माण कार्य चल रहा है। जोया चौराहा समेत जिले में कई जगह ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। पुल निर्माणों के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामाना करना पड़ा रहा है। रविवार को भी हाईवे जोया से श्योनाली तक जाम से जूझता रहा। करीब एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। गलत दिशा से आ रहे वाहनों के घुसने से हाईवे पर जाम लग गया। तपती धूप में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई सिस्टम को कोसता नजर आया। सूचना मिलते ही अजय कुमार और एसएसआई सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों को गंतव्य को रवाना किया। इसके बाद पुलिस और राहगीरों ने राहत की सांस ली।