{"_id":"67d08958822840215d0913e7","slug":"bribery-scandal-electricity-je-suspended-and-contract-lineman-dismissed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-135873-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतकांड : बिजली जेई निलंबित और संविदा लाइनमैन बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतकांड : बिजली जेई निलंबित और संविदा लाइनमैन बर्खास्त
Wed, 12 Mar 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। किसान ने बिजली का बिल ठीक करने के एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को बरेली कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही बिजली विभाग में आरोपी जेई रत्नेश कुमार को निलंबित कर दिया है। जबकि, संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एसई के पत्र के आधार पर लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिबोरा के रहने वाले मन्नान खां के घरेलू कनेक्शन का 60623 रुपये बिल आया था। सिबोरा बिजली घर के जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह ने मन्नान खां से बिजली का बिल ठीक करने और रीडिंग जीरो करके नया मीटर लगवाने की एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बिजली अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान होकर किसान मन्नान खां मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। सोमवार की दोपहर एंटी करप्शन इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सिबोरा बिजलीघर पहुंच गई। इस दौरान मन्नाख खां ने जेई के सामने संविदा लाइनमैन को 45 हजार रुपये देकर काम करने क लिए कहा। जैसे ही संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह ने रिश्वत के रुपयों की गिनती शुरू की, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि एक्सईएन के रिपोर्ट के आधार पर जेई रत्नेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ सेवा समाप्ति का पत्र लिखा गया। जिसके आधार पर उसको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम मंगलवार की सुबह आकर जेई रत्नेश कुमार और संविदा लाइनमैन पुष्पेंद्र को अपने साथ बरेली कोर्ट ले गई। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।