फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Boycott voting if problem is not resolved

समस्या का समाधान नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Boycott voting if problem is not resolved
क्षेत्र के गांव गंगानगर में गंगा कटान की समस्या का समाधान नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। भाजपा प्रत्याशी के भाई ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान चार घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगानगर में बूथ संख्या 153 पर सुबह सात बजे ही ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब गंगा कटान होता है, तो इससे फसलों एवं आबादी में गंगा का पानी घुस आता है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार मामले की शिकायत अधिकारियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की जा चुकी है। बार-बार आश्वासन के बाद भी कोई इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिम्मेदारों द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया। चुनाव बहिष्कार की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के छोटे भाई गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण मतदान के लिए राजी हुए। करीब 11 बजे मतदान चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed