{"_id":"574203364f1c1b1d16690ef9","slug":"boy-sink-in-river-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को नहलाने गया छात्र गंगा में डूबा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को नहलाने गया छात्र गंगा में डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 23 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
छात्र का फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव गंगानगर में अपने चचेरे भाई के साथ पशुओं को नहलाने गया छात्र गंगा में डूब गया। छह घंटे की मशक्कत के बाद भी ग्रामीणों को शव नहीं मिल सका। बाद में घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर मछुआरों के जाल में लाश फंसी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
गांव गंगानगर निवासी लालमन का 12 वर्षीय बेटा गौरी शंकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। रविवार सुबह करीब 11 बजे गौरी शंकर अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ गांव के पास से बह रही गंगा में पशुओं को नहलाने गया था। दोनों भाई गंगा में उतर कर पशुओं के साथ अठखेलियां कर रहे थे। इस दरम्यान गौरी शंकर पशु के साथ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ये देख अभिषेक ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उधर, गांव के तैराक युवाओं ने गंगा में कूद कर तलाश शुुुुरू की, मगर शाम पांच बजे तक उसका पता नहीं लगा। शाम को घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गंगा पार जनपद बुलंदशहर के गांव बसी के निकट मछली पकड़ रहेमछुआरों के जाल में शव फंसा। इसे मछुआरों ने बाहर निकाला, लेकिन गौरी शंकर का दम निकल चुका था। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर तहसीलदार जसधीर सिंह यादव व हल्का लेखपाल ओमकार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।