फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   boy dead in train accident

ट्रेनों से गिरकर किशोर और युवक की मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
boy dead in train accident
अमरोहा के काफूरपुर रेलवे लाइन पर हादसे के बाद शव का मुआयना करती पुलिस - फोटो : amar ujala
ट्रेन हादसों में दो परिवारों की खुशियां छिन गई। हापुड़ जनपद का एक युवक सोमवार सुबह मुरादाबाद में रिश्तेदारी से लौटते वक्त काफूरपुर के पास ट्रेन से गिर गया। वहीं दिल्ली से रानीखेत एक्सप्रेस से होली पर घर लौट रहा किशोर हकीमपुर-लोधीपुर के बीच ट्रेन से गिर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


हापुड़ जनपद के शाहपुर फगौता गांव का रहने वाला 40 वर्षीय जगदीश पुत्र श्यामवीर जिले की धौलाना तहसील में कार्य करता था। वह रविवार को रिश्तेदारी में मुरादाबाद आया था। अगले दिन सुबह किसी ट्रेन से घर लौट रहा था, काफूरपुर के पास वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसके हाथ-पैर कट गए, मौके पर ही मौत भी हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल में सेव नंबर पर काल कर उसकी शिनाख्त की। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। वहीं, संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के मुलैटा गांव निवासी ओमी का 15 वर्षीय बेटा नरेश कुमार दिल्ली में नौकरी करता था। वह होली पर रानीखेत एक्सप्रेस से भाई के साथ घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि वह दरवाजे पर बैठा था। हकीमपुर-लोधीपुर के बीच नींद में वह दरवाजे से नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पहुंचे। अगवानपुर पुलिस चौकी भी आ गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

होली की खुशियों में पड़ा खलल
ओमी का बेटा नरेश परिजनों और दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। वहीं जगदीश के घर में भी कई दिन से खुशी का माहौल था। होली की तैयारियों को लेकर घर में पकवान बनाए जा रहे थे, मगर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिर कर उसकी मौत से इसमें खलल पड़ गया। काफूरपुर पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे।


ट्रैक पर शव पड़ा होने से थमे गरीब रथ, चंडीगढ़ एक्सप्रेस के चक्के
कैलसा(अमरोहा)। सोमवार की सुबह जगदीश की काफूरपुर में ट्रेन से नीचे गिरकर मौत हो गई। चालक ने अमरोहा स्टेशन को ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत की खबर दी। इस पर गरीब रथ, लखनऊ-चंडीगढ़ को कैलसा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। पौन घंटे तक दोनों ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहीं। स्टेशन पर ट्रेनों के रुकने पर मुसाफिर नीचे उतर गए। एक दूसरे से यही जानकारी करते रहे कि ट्रेन क्यों रोकी गई है? पौन घंटे के बाद दोनों ट्रेन रवाना हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed