{"_id":"62168f43ef75d9484f79559a","slug":"boundary-of-two-schools-will-be-built-gajraula-news-mbd419761990","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूलों की बनेगी बाउंड्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूलों की बनेगी बाउंड्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के दो परिषदीय स्कूलों की बाउंड्री बनाई जाएगी। गांव में आसपास के लोग भी कूड़ा कचरा डालते हैं। आवारा पशु भी आ जाते हैं। इससे जहां गंदगी होती है, वहीं बच्चों के बीमार होने के साथ ही उन पर हमले का डर बना रहता है।
ब्लाक के पाल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल नहीं है। इसके अलावा भारापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय एक ही भवन में चल रहे हैं। संविलियन विद्यालय की भी बाउंड्री नहीं है। जिसके कारण स्कूलों में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है। जहां पढ़ाई के दौरान इधर उधर से लोगों के आनेजाने के कारण बच्चों का ध्यान भंग होता है, वहीं आवारा पशुओं के आ जाने से बच्चों पर हमले का डर बना रहता है। इसके अलावा आस पास के लोग कभी कभार कूड़ा भी डाल देते हैं। जिससे बच्चों में बीमारियां फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। दोनों स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चारों तरफ से दीवार कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पाल और भारापुर के स्कूलों की बाउंड्री जल्द कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।