फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Booths to get vaccinated, social distance rage

टीका लगवाने को बूथों पर आपाधापी, सामाजिक दूरी धड़ाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Booths to get vaccinated, social distance rage
अमरोहा। कोरोना बचाव का टीका लगवाने को लेकर ग्रामीणों में भी जागरूकता का असर दिखने लगा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बूथों पर भारी भीड़ जुट गई। टीका लगवाने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बूथों पर आपाधापी की स्थिति बन गई। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी धड़ाम हो गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद बूथों पर व्यवस्था सुधर सकी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते गांव-गांव में होने वाला टीकाकरण रूक गया है। प्रयाप्त वैक्सीन के आधार पर जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी पर टीकाकरण कराया जा रहा था। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन प्रयाप्त मात्रा में है। शनिवार को 7600 डोज मिलीं थीं। जबकि सोमवार को भी 14,500 डोज मिल गई हैं। फिलहाल विभाग के पास करीब 23 हजार डोज हैं। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जनपद के 62 बूथों पर टीकाकरण कराया है। ग्रामीणों में फैली भ्रांतियां दूर होने लगी है, लोग जागरूक हुए हैं। जिसके चलते सोमवार को बूथों पर भारी भीड़ रही। नगर के मोहल्ला कोट स्थित मैटरनिटी विंग में लोगों के एकत्र होते ही आपाधापी की स्थिति बन गई। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धड़ाम हो गई। लोग एक-दूसरे धक्का देते दिखे। भीड़ को देखकर चिकित्सकों को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्ताल से बाहर निकला और चैनल बंद कर लिया। बाद में एक-एक कर लोगों को अंदर भेजा गया। जिला अस्पताल स्थित टीवी क्लीनिक पर भी लोगों अपने नंबर के इंतजार में लाइन में लगे दिखाई दिए। टीकाकरण के चलते सुबह से शाम तक बूथों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed