फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bolero driver hit three people due to enmity, injuring them

Amroha News: रंजिश में बोलेरो चालक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, घायल

Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 25 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bolero driver hit three people due to enmity, injuring them
डिडौली। रंजिश में बोलेरो चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी उरमान का परिवार रहता है। शुक्रवार दोपहर में उनका बेटा जावेद, भांजा जुनैद व भतीजा अयान खेत की ओर जा रहे थे। तीनों ककराली व अशरफपुर फैजगंज के बीच रास्ते में ईदगाह के पास चकरोड पर खड़े होकर अशरफपुर फैजगंज निवासी दोस्त नितिन से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांव ककराली निवासी कल्लन ने पुरानी रंजिश के चलते लापरवाही से बोलेरो से तीनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जावेद, जुनैद व अयान गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद कल्लन बोलेरो लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले आरोपी बोलेरो चालक कल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष के बीच रंजिश होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed