फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bodies of three brothers drowned in Ganga found, one was washed away while being taken out

Amroha News: गंगा में डूबे तीनों भाइयों के शव मिले, निकालते समय एक बहा

Tue, 02 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bodies of three brothers drowned in Ganga found, one was washed away while being taken out
गजरौला। भतीजे का मुंडन संस्कार कराने के दौरान 27 अगस्त को गंगा में डूबे तीनों भाइयों के शव मिल गए। तीनों के शव ढांग किनारे फूल जाने के कारण पानी पर उतरा रहे थे। इस बीच ओमकार और बंटी के शव तो बाहर निकाल लिए गए। वहीं, अनुज का शव निकालते समय तेज धार में बह गया। उसे खोजने के लिए गोताखोर लगाए। सूचना पर पुलिस ने लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। फुफेरे भाई ने दोनों के शव की शिनाख्त की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अमरोहा के दानिशमंदान मोहल्ला निवासी तीनों भाई अनुज, ओमकार व बंटी बुधवार (27 अगस्त) को तिगरी गंगा में डूब गए थे। तीनों परिवार के साथ भतीजे विनायक का मुंडन संस्कार कराने आए थे। एसडीआरएफ, पीएसी जवान व स्थानीय गाेताखोर तीनों को गंगा में खोज रहे थे। निराश परिजन सोमवार दोपहर बाद घर लौट गए। उधर, सोमवार शाम करीब सात बजे स्नान घाट के आसपास के लोगों ने किनारे के पास तीनों भाइयों के शव पानी में उतराते देखे। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिसकर्मी व गोताखोर उनको पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


पुलिस ने गोताखारों की मदद से दो शव बाहर निकाल लिए जबकि तीसरा तेज बहाव में बह गया। जानकारी होने पर तिगरी के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दोनों की पहचान तिगरी निवासी हरि सिंह ने ओमकार व बंटी के रूप में की। हरि सिंह तीनों भाइयों का फुफेरा भाई है। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ तिगरी में पहुंच गए। लेखपाल भी पहुंच गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डूबे, वहीं पानी में उतराते मिले तीनों के शव



छह दिन पूर्व तीनों भाई जहां पर डूबे, उसके पास ही उनके शव मिल गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि डूबने के बाद उनके शव गंगा किनारे तारों के जाल में उलझ गए थे। सोमवार शाम पानी बढ़ने और कुछ कटान किए जाने के कारण उनके शव जाल से बाहर आ गए और पानी में उतराने लगे। तहसीलदार मूसाराम ने बताया कि दो भाइयों के शव मिल गए हैं। पुलिस उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। राजस्व टीम द्वारा आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed